Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

Dharmendra द्वारा suicide. मरने से पहले कानून को आइना दिखाया

Dharmendra द्वारा suicide. मरने से पहले कानून को आइना दिखाया

ग्वालियर, शब्दघोष। जिला मुख्यालय अंतर्गत जनकगंज थाना क्षेत्र के एक भजन गायक ने अपनी पत्नी से प्रताड़ित होकर फांसी लगा ली है। गायक ने मरने से पहले छह मिनट 50 सेकेंड का एक वीडियो अपने भाई को भेजा है। इसमें मृतक ने अपनी पत्नी और साले पर कई आरोप लगाए हैं। मृतक का नाम भजन गायक धर्मेंद्र झा बताया गया है। उसने मृत्यु पूर्व वीडियोमें बताया है कि मेरी  पत्नी ने मेरे सरे  दोस्त छुड़ा दिए और काम-धंधा भी छुड़ा दिया। मेरी मां जैसी भाभी पर अनर्रोगल आरोप लगाए। मैंने जितनी प्रताड़ना झेली है, कोई नहीं झेल सकता।बता दें कि धर्मेंद्र झा शहर के जनकगंज इलाके में ढोलीबुआ का पुल पर रहने वाले थे। उनकी पत्नी नेहा कमरे में पहुंची तो शव पंखे के कुंदे से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पता लगा कि आत्महत्या से पहले सुबह 6:23 बजे धर्मेंद्र ने वीडियो अपने भाई के मोबाइल पर भेजा था। उन्होंने डेढ़ साल पहले लव मैरिज की थी, ये उनकी दूसरी शादी थी। वीडियो में उन्होंने कहा है कि मेरे दोस्तों को गालियां दी गईं। अस्थमाके पेशेंट मेरे पिता की उम्र 85 साल है।  फिर भी कभी दूसरी पत्नी ने उनकी सेवा करने की कोशिश नहीं की। फल स्वरुप मेरी बदनामी हो गई, मेरा सब कुछ छिन गया। बड़े संघर्ष केबाद दुबारा से रेप्यूटेशन बनाई है मैंने। भारत के कानून ने औरत को इतनी छूट दे दी है कि वो कभी भी किसी मर्द को फंसा सकती हैं। मैं एक बात पूछता हूं कि सिर्फ आदमी ही दोषी है हर बार? अगर अंधा कानून नहीं है, थोड़ी सी भी आंख खुली है तो मैं एक गुहार लगा रहा हूं कि(पहलेपत्नी सहित) दोनों को कड़ी सजा दी जाए। कानून में थोड़ा सा बदलाव लाएं, ताकि जिन मर्दों का औरतों ने जीवन नर्क बना रखा है, वे गुहार लगा सकें। दोनों औरतों के कारण मैं आज आत्महत्या कर रहा हूं। मेरे जाने के बाद मेरी सारी चीजों पर अधिकार सिर्फ मेरे घरवालों का होगा। इस वीडियो ने उस परिदृश्य पर सवाल उठाया है, जिसके तहत महिलाओं के पक्ष में बनाए गए अनेक कानून मर्दों के शोषण का कारण बन रहे हैं।

#Gwalior #crime #suicide #home violence #MMS #andha Kanoon #shabdghosh #Mohanlal Modi #law #police

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ