Header Ads Widget

Ticker

6/recent/ticker-posts

नाबालिग के प्यार में पागल एक बच्चे की मां कानूनी शिकंजे में फंसी

मथुरा, शब्दघोष। मोहब्बत में पागल एक महिला ने प्रेमी पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए जहर खा लिया। अब उसकी हालत में सुधार है। लेकिन इस बीच जब पता ये चला कि प्रेमी नाबालिग है, तो महिला के होश उड़ गए।  पुलिस  जांच में ये  पता चलने के बाद अब महिला खुद ही कानूनी पचड़े में फंस सकती है। मंदिर में शादी करने के बाद धोखे का आरोप लगाते हुए प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहर खाने वाली फिरोजाबाद की महिला अब खुद ही फंस सकती है। दरअसल, पुलिस ने मामले की पड़ताल की। इसमें सामने आया है कि महिला जिस प्रेमी के साथ खुद का मंदिर में विवाह होना बता रही है वह नाबालिग है। पुलिस तस्दीक में उसकी उम्र 17 वर्ष पाई गई है। महिला का इलाज चल रहा है और उसकी हालत में पहले से सुधार है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है। मायके वाले बुधवार देर शाम ही मथुरा आ गए। जहर खाने वाली महिला फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के आशाबाद की रहने वाली है। 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले कासगंज के युवक से हुई थी। पति के साथ वह नोएडा में रहती थी। महिला का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर जमुनापार थाना क्षेत्र के दीवान कलां इलाके के नवयुवक से हुई। बीते वर्ष नवंबर में महिला पांच साल के बच्चे को छोड़कर उसके साथ भिवाड़ी, हरियाणा चली गई। वहां उसने प्रेमी के साथ मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह भिवाड़ी में रहने लगे। पिछले दिनों महिला की तबीयत खराब हुई तो नाबालिग प्रेमी उसे अस्पताल में भर्ती कराकर अपने घर भाग आया था। तबीयत ठीक होने पर जब महिला उसके घर पहुंची तो परिजनों ने शादी को मानने से मना कर दिया। इस पर महिला ने थाना जमुनापार में शिकायत की। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद महिला नज हर खा लिया था। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि शुरुआती तस्दीक में महिला जिस पर आरोप लगा रही है, वह नाबालिग पाया गया है। नाबालिग से विवाह करना कानूनी अपराध है। मामले में जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

#Mathura #love marriage #live in #relationship #temple #police #poison #suicide #crime #up #Uttar Pradesh #Bhiwadi #Haryana #Noida #Firozabad #ShabdGhosh #Mohanlal Modi

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ